बंदोबस्ती रिकॉर्ड को लेकर स्थिति स्पष्ट, अभिलेख सुरक्षित और उपलब्ध

Blog
 Image

चमोली 

ब्राह्मण थाला के बंदोबस्ती अभिलेख सुरक्षित, अभिलेखागार में उपलब्ध

बंदोबस्ती रिकॉर्ड को लेकर स्थिति स्पष्ट, अभिलेख सुरक्षित और उपलब्ध

ब्राह्मण थाला गांव के बंदोबस्ती रिकॉर्ड के उपलब्ध नहीं होने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ग्राम ब्राह्मण थाला से संबंधित बंदोबस्ती अभिलेख सुरक्षित हैं तथा अभिलेखागार में रखे हुए हैं।

प्रशासन के अनुसार, पूर्व के वर्षों में ग्राम ब्राह्मण थाला से संबंधित बंदोबस्ती अभिलेखों की नकल अथवा अन्य अभिलेखीय दस्तावेज प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों द्वारा कोई मांग नहीं की गई थी। इसी कारण संबंधित अभिलेखों को नियमानुसार अभिलेखागार में सुरक्षित रखा गया है।

 अभिलेखों के गायब होने अथवा उपलब्ध नहीं होने की बात सही नहीं है। ग्राम से संबंधित बंदोबस्ती रिकॉर्ड अभिलेखागार में सुरक्षित हैं और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन अभिलेखों की नकल प्राप्त कर सकते हैं।

 जिन ग्रामीणों को भूमि संबंधी प्रकरण, सीमांकन, मुआवजा अथवा अन्य किसी कार्य के लिए पुराने बंदोबस्ती अभिलेखों की आवश्यकता है, वे नियमित प्रकिर्या से आवेदन कर अभिलेखों की नकल प्राप्त कर सकते हैं।