गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने  कर्णप्रयाग के कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण

Blog
 Image


गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने  कर्णप्रयाग के कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण

चमोली 


   कर्णप्रयाग विधानसभा के अन्तर्गत दानवीर कर्ण की नगरी कर्णप्रयाग में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने नगरपालिका कर्णप्रयाग के तत्वावधान में अलकनंदा व पिंडर नदी के पवित्र संगम तट पर स्थित दानवीर कर्ण मंदिर परिसर में बीते रोज 100 फ़ीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया।


     समारोह को सम्बोधित करते हुऐ अनिल बलूनी ने कहा कि देवभूमि व बीरभूमि उत्तराखंड की पावन धरती, जिसने देश को अनगनित बीर सैनिक दिये हैं , उस बीर भूमि पर तिरंगे का यह भव्य स्वरूप प्रत्येक नागरिक के हृदय में गर्व की अनुभूति और राष्ट्र भक्ति की भावना को प्रबल 
करेगा।


      सांसद बलूनी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं बल्कि हमारे बीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। कर्णप्रयाग में इसकी स्थापना से नगर की पहचान और अधिक गौरवशाली बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिये प्ररेणा मिलती रहेगी। इस अवसर पर उन्होंने कर्णप्रयाग में नवनिर्मित सल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा यह पर्यटन संवर्धन नगर सौंदर्यीकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। 


              इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी, भाजपा प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, भाजपा जिला महामंत्री अरूण मैठाणी, वरिष्ठ भाजपा नेता टीका प्रसाद मैखुरी, नगर मंडल अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, भाजपा की समस्त महिला मोर्चा पदाधिकारी व सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुभाष सती, जगदीश सती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उमा शंकर ममगाईं,  जयकृत सिंह गुसाईं, पूर्व सभासद एवं नगर महामंत्री चेतन मनोड़ी, राकेश बरमोला, अधिशासी अधिकारी, पालिका कर्मियों सहित नगर क्षेत्र के सभी कीर्तन मंडलियों व महिला मंगल दलों की महिलाएं मौजूद रहे।