प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में जन आरोग्य समिति की बैठक संपन्न।
सुभाष पिमोली थराली।
शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम में जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य कलादेवी द्वारा किया गया , जिसमें ग्राम प्रधान हेमा गडिया क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत, हेमा जोशी मौजूद रही. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तेजपाल सिंह रावत ने समिति के महत्व तथा उसकी कार्य प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी और अस्पताल में रोजमर्रा के कार्यों को संपादित

करने हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने हेतु आवश्यक सामग्री की खरीद करने तथा चिकित्सालय का कायाकल्प करने पर चर्चा की,मुख्य फार्मेसी अधिकारी एन.डी. देवराडी ने बताया जन आरोग्य समिति के गठन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और प्रबंधन को प्रभावी बनाना है।और जन आयोग समिति को स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन और सुधार हेतु सुदृढ़ किया जाना है।तथा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की एक पहल तथा ग्रामीणो के स्वास्थ्य स्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है तथा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की सीमित पहुंच संसाधनों की कमी और जागरूकता का अभाव बड़ी चुनौती बनी हुई है ऐसे में जन आरोग्य समिति स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का पंचायत स्तर पर समाधान निकालने का प्रभावी मंच है। इस मौके पर आयुष विंग से पूजा उनियाल,स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुष्पा देवराडी,आशा कार्यकर्ता नदी आदि मौजूद रहे।

