गौचर / चमोली। 26 जुलाई
ललिता प्रसाद लखेड़ा
भारत माता के जयकारे के साथ गौरव सैनिकों ने किया शहीदों को नमन
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन गौचर (चमोली) द्वारा शहीदों की स्मृति में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सभी पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों को नमन किया गया। संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी ने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष और सौर्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई का दिन भारतीय सेना की वीरता, रणनीति और देश भक्ति का प्रतीक है।

राष्ट्रगान और देश भक्ति के नारे से प्रारंभ हुऐ इस कार्यक्रम में एकता, अनुशासन और सेवा का संकल्प के साथ पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष वीरपाल नेगी के अलावा कैप्टन प्रेमपाल, सुबेदार शिशुपाल सिंह सगोई, नायव सुबेदार देवेन्द्र पंवार, कैप्टन राजेन्द्र सिंह राणा, कैप्टन सुरेन्द्र सिंह कनवासी, मातवर सिंह कनवासी, सुबेदार जीत सिंह बिष्ट, दिलवर सिंह, सुबेदार ओमप्रकाश मिश्रा, हवलदार गोविंद सिंह बिष्ट, भारत सिंह नेगी, बृजमोहन सिंह, दर्शन सिंह, महेंद्र सिंह, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, जगदीश प्रसाद, रमेश चंद्र डिमरी, नायव सुबेदार कमल सिंह, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

