गौचर / चमोली। 26 जुलाई
ललिता प्रसाद लखेड़ा
कारगिल विजय दिवस पर मिशन हरियाली के संरक्षक एवं वन पंचायत सदस्य हरीश नयाल के साथ ग्रामवासियों ने किया पौधरोपण कार्य
नगरपालिका क्षेत्र गौचर के भट्टनगर (वार्ड) गांव में पर्यावरण प्रेमी युवा हरीश नयाल गांववासियों के सहयोग से पिछले सालों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वन पंचायत क्षेत्र में पौधारोपण कार्य किया जा रहा है। अब तक इस मुहिम में जुटे पर्यावरण प्रेमी ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधों का रोपण कर चुके हैं। जो कि अब वृक्ष का रुप ले रहे हैं।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज रविवार को पर्यावरण प्रेमी हरीश नयाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 100 से अधिक पौधारोपण किया। जिसमें मुख्यतः बांज, कचनार, आंवला, अमरूद, कटहल, संतरे, नींबू के पौधे के अलावा सैतूत की कलमें लगाई गई। हरीश नयाल ने बताया कि इस वर्ष का लक्ष्य 500 पौधारोपण का रखा गया है, जो अगले सप्ताह तक निरंतर जारी रहेगा।
मिशन हरियाली ही हरियाली वन पंचायत भट्टनगर (गौचर) के इस पौधारोपण कार्य में महिला मंगल दल अध्यक्ष सीमा नेगी, पूर्व अध्यक्ष कमला देवी, महिला मंगल दल की सभी सदस्य, ममता चंद्र सभासद, दीपक चंद्र व उद्यान विभाग गौचर के प्रभारी नरेन्द्र विष्ट, वन विभाग गौचर की टीम के अलावा दिनेश खत्री, राकेश खत्री, संजय, जेई विक्की खत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

