भारी बारिश से नारायणबगड़ बाजार में तबाही, दुकानों और वाहनों में घुसा मलवा

Blog
 Image

गौचर / चमोली। 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
भारी बारिश से नारायणबगड़ बाजार में तबाही, दुकानों और वाहनों में घुसा मलवा


      गुरूवार देर रात हुई बारिश ने नारायणबगड़ बाजार में व्यापक नुकसान पहुंचाया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा और बड़े बोल्डर बाजार क्षेत्र में आ गये। जिससे कई दुकानों के भीतर मलवा भर गया। सड़क किनारे खड़े वाहन भी इसके चपेट में आ गये । अतिवृष्टि के चलते राजकीय इंटर कालेज परिसर में भी मलवा घुस गया। जिससे विद्यालय को नुक़सान पहुंचा है। रातभर स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।
     स्थिति की गम्भीरता को देखते हुऐ सीमा सड़क संगठन बीआरओ को राष्ट्रीय राजमार्ग से मलवा हटाकर यातायात बहाल करने के निर्देश दिये गये। साथ ही प्रभावित दुकानों और विद्यालय परिसर से भी मलवा हटाने का कार्य शुरू किया गया। 
प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुऐ हैं, और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण मलवा पत्थर आने से नुक्सान जरूर हुआ है लेकिन राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन और राहत जेंसियों ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित क्षेत्र में राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया। 
     स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में इस स्थान पर पत्थर और मलवा गिरने की समस्या बनी हुई है। इसके बावजूद अब तक स्थाई सुरक्षा कार्य नहीं किये गये हैं। इस कारण हर मानसून में जान माल का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद एक बार फिर से आपदा प्रबंधन और सुरक्षा कार्यों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने मानसून के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की स्थायी तैनाती की मांग की है। ताकि आपातस्थित में तुरंत राहत एंव बचाव कार्य शुरू हो सके।