डांट से आहत किशोर घर से भागकर ज्योतिर्मठ पहुंचा, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Blog
 Image

हाईस्कूल के अंकों से आहत किशोर भागा, ज्योतिर्मठ पुलिस बनी सहारा.डांट से आहत किशोर घर से भागकर ज्योतिर्मठ पहुंचा, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

ज्योतिर्मठ।

हाईस्कूल में कम अंक आने पर पिता की डांट से आहत एक किशोर घर छोड़कर सैकड़ों किलोमीटर दूर ज्योतिर्मठ पहुंच गया। कोतवाली पुलिस की सतर्कता से उसे सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में तैनात एक आर्मी जवान ने पुलिस को सूचना दी कि करीब 17 वर्षीय एक बालक संदिग्ध हालत में भटक रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की। किशोर ने अपना घर भुता, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) बताया।किशोर ने बताया कि हाईस्कूल में कम अंक आने पर पिता ने उसे डांटा था, जिससे आहत होकर वह 24 अप्रैल की रात घर से निकल गया। ट्रेन से हरिद्वार पहुंचने के बाद वह निजी वाहन से ज्योतिर्मठ आ गया।उधर, बरेली के भुता थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज थी। ज्योतिर्मठ पुलिस ने समन्वय कर परिजनों से संपर्क किया और उन्हें बच्चे के सुरक्षित होने की जानकारी दी।पुलिस ने किशोर को कोतवाली में सुरक्षित रखा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था की। अगले दिन परिजन ज्योतिर्मठ पहुंचे, जहां पुलिस ने किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।