गोपेश्वर में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन,

Blog
 Image

चमोली 

गोपेश्वर में ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन, नारी शक्ति की दिखी बड़ी भागीदारी।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम, कई जनप्रतिनिधियों ने रखे विचार।

गोपेश्वर में रविवार को ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उनके साथ गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दोलत बिष्ट और जिला महामंत्री विनोद कनवासी ने भी सभा को संबोधित किया।वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दों और संगठन की नीतियों पर विस्तार से अपने विचार रखे। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को समाज और राजनीति के लिए अहम बताया।इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री दीप्ति कोठियाल, उमा रावत, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, गजेंद्र रावत, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों की महिला मोर्चा अध्यक्ष—आशा नेगी, दीपा देवी, सरोजिनी भंडारी, मधु रावत, काजल नंदा, हेमा तिवारी और राखी रानी—ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा नीरजा, ज्योति मैठाणी, आशा डिमरी, प्रियंका बिष्ट, मुन्नी देवी, आशा देवी, कल पाठक, रेखा नेगी, लक्ष्मी, जयंती बिष्ट और कांता रावत समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।