काफल रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग पर घंटों की मशक्कत के बाद फायर सर्विस ने पाया काबू
चमोली
आज लगभग 03:03 बजे फायर स्टेशन गोपेश्वर को एक कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मंडल स्थित काफल रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचकर फायर सर्विस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता को देखते हुए फायर सर्विस के दो वाहनों की मदद से लगातार कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया।
फायर यूनिट की तत्परता, साहस और कुशल कार्यवाही के चलते एक बड़ा हादसा टल गया तथा आग को फैलने से रोका गया।
इस अभियान में डीवीआर नरेश सिंह, एफएम अनूप सिंह, यशवंत सिंह, पवन सिंह, अंकित सिंह एवं डब्ल्यूएफएम रश्मि द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई।

