अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण एंव योग प्रशिक्षिका ने कराया बमोथ में योगासन

Blog
 Image

गौचर / चमोली

ललिता प्रसाद लखेड़ा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण एंव योग प्रशिक्षिका ने कराया बमोथ में योगासन


      अतंरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पंचायत भवन बमोथ के प्रांगण में विधिक सेवा प्राधिकरण की गुड्डी रावत व योग प्रशिक्षिका रेखा लखेड़ा द्वारा ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। योग शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान रुचि ठाकुर ने किया।


           योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में सूक्ष्म आसनों के साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन इत्यादि तथा प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षिका रेखा लखेड़ा और विधिक सेवा प्राधिकरण की गुड्डी देवी रावत ने नियमित आसन एवं प्राणायाम की महत्ता के बारे में बताया। योग शिविर में महिला समूह की हेमा चमोली, आशा कार्यकर्ती सरोजनी देवी आदि उपस्थित रहे।