गैस सिलेंडर में आग लगने से मच्ची अफरातफरी, एसडीआरएफ ने बुझाई आग

Blog
 Image

चमोली 
गैस सिलेंडर में आग लगने से मच्ची अफरातफरी, एसडीआरएफ ने बुझाई आग

            विकासखंड पोखरी के बमोथ गांव में कल्पेश्वरी देवी पत्नी स्व. बच्चीराम लखेड़ा के किचन में रखे गैस सिलेंडर में खाना बनाते समय लगी आग से अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनिमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।  एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर गैस सिलेंडर की धधकती हुई आग को बुझा दी गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।


       कल्पेश्वरी देवी के चिल्लाने  पर जब अगल बगल के परिवार वाले और ग्राम प्रधान रुचि देवी ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर , परिवार के  पवन लखेड़ा, रूद्रेश लखेड़ा आदि ने जाकर देखा तो किचन में रसोई गैस सिलेंडर से आग धधक रही थी। मौजूद युवाओं द्वारा आग को बुझाने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गैस सिलेंडर के फटने की संभावना को देखते हुऐ तुरंत पुलिस चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं जी को इसकी जानकारी दी गई।

उनके द्वारा उपलब्ध सूचना पर एसडीआरएफ की टीम के जवान फायर मैन नन्दू थापा, लक्ष्मण सिंह राणा, रोशन जोशी, वाहन चालक अब्दुल रहमान के साथ वाहन संख्या- यूके 07 जीऐ 4070 से तुरंत गौचर से  घटना स्थल पर पहुंचे और  6Kg  - C 0 2 गैस का प्रयोग कर आग पर काबू पा लिया गया।
        इस दौरान  एसडीआरएफ की  टीम द्वार मौजूद लोगों को गैस सिलेंडर पर लगी आग को बुझाने बाबत विस्तार से जानकारी देते हुऐ प्रशिक्षित भी किया गया।