गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन सफाई अभियान के साथ ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्त बनाये रखने का संकल्प दिलाया
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन राजकीय पालीटेक्निक कालेज गौचर के स्वयंसेवियों द्वारा बन्दरखंड गाँव में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तथा स्वच्छ गांव - स्वस्थ गांव का संदेश देते हुऐ गांव को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाये रखने का संकल्प भी दिलाया गया।
प्रातःकाल स्वयंसेवियों ने गाँव के विभिन्न क्षेत्रों में साफ - सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रास्तों, सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालय परिसर की सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने हेतु जागरूक किया गया।
द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना चमोली, जगदीश टम्टा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयंसेवियों को राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, सेवा भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए। उनके उद्बोधन से स्वयंसेवियों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
इसके उपरांत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला। इन गतिविधियों ने स्वयंसेवियों में नई ऊर्जा का संचार करते हुए शिविर के वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस प्रकार तृतीय दिवस का कार्यक्रम सेवा, मार्गदर्शन एवं मनोरंजन के समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

