राबाइका गौचर की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा को किया गया सम्मानित

Blog
 Image

 

चमोली। 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
राबाइका गौचर की प्रधानाचार्य डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा को किया गया सम्मानित


         जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली गौचर में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा को सम्मानित किया गया, 
       संस्थान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सारस्वत द्वारा डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा को सम्मान पत्र देकर और  अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया गया, 
डॉक्टर ध्यानी को हाल ही में वर्ष 2025-26 के लिए घोषित शैलेश मटियानी  उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा हुई है जिसमें प्रदेशभर के 19 शिक्षकों को  उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया जाना है जिनमें से 12 शिक्षक प्राथमिक शिक्षा से, 6 शिक्षक माध्यमिक शिक्षा से  और एक शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तरकाशी से हैं l
           सम्मान समारोह के बाद  प्राचार्य एवं प्रभारी  मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि इस वर्ष जनपद के दो शिक्षकों को शैलेश मटियानी उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा हुई है। जिसमें पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज  गौचर की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा और राजकीय जूनियर हाई स्कूल  चोपता नारायणबगड़ के सहायक अध्यापक लखपत सिंह रावत शामिल हैं। दोनों शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।  पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में  वर्तमान में 300 से अधिक बालिका संख्या है , कई पद रिक्त होने के बावजूद प्रभारी प्रधानाचार्य के निर्देशन में विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है इसी का नतीजा है कि प्रधानाचार्या के कार्यों को विभाग द्वारा भी अनुमोदित किया गया है l
             सम्मानित होने के बाद प्रधानाचार्या डॉक्टर सुमन ध्यानी शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा ही कर्तव्यनिष्ठा से  कार्य करने का रहा है , विगत पांच वर्षों से लगातार उनकी  छात्राएं राज्य स्तर पर  कई प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर रही हैं और बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो रही हैं l
       इस दौरान  अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सिमली कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली  गौचर के वरिष्ठ संकाय सदस्य राजेंद्र प्रसाद मैखुरी उपस्थित रहे l