govt-ads

चैकिंग के दौरान कर्णप्रयाग पुलिस की सख़्ती, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया

Blog
 Image

कर्ण प्रयाग/चमोली 


चैकिंग के दौरान कर्णप्रयाग पुलिस की सख़्ती, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया


              कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बीते रोज अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 
         ग्राम बैनोली क्षेत्र में वाहन संख्या UK-11A-3303 (आल्टो कार) को रोके जाने पर तलाशी में 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त रणजीत सिंह पुत्र श्री पतलिया सिंह, निवासी ग्राम बैनोली, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, उम्र 49 वर्ष  के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0 अ0 सं0 –05/ 26, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
          पुलिस का कहना है कि जनपद चमोली में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सख़्ती लगातार जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर की जाती रहेगी। बरामद माल में 11 बोतल Imperial Blue व्हिस्की, व 10 बोतल Royal Stag व्हिस्की थी। पुलिस टीम में हे0कां0 हनुमन्त सिंह, हो0गा0 गुड्डू लाल शामिल रहे।