गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
तेजपाल रावत निर्मोही बने पोखरी विकासखंड में प्रधान संघ अध्यक्ष
शुक्रवार को प्रधान संगठन अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ब्लॉक सभागार में प्रधानों की बैठक हुई। चार ग्राम प्रधानों ने अध्यक्ष पद पर नामांकन किया।

ब्राह्मण थाला के ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल, ग्राम सिनांउ पल्ला के प्रधान तेजपाल रावत, झिलोटी के प्रधान बीरेंद्र सिंह रावत और भदूडा के प्रधान राकेश रावत ने ग्राम प्रधानों के बीच ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की और ग्राम प्रधानों के कार्यों के प्रति संघर्ष करने का वादा किया। उसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें तेजपाल रावत निर्मोही अध्यक्ष पद पर विजयी हुऐ।
प्रधान संघ के अध्यक्ष बनने के बाद तेजपाल रावत ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताया और कहा कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ हर समय खड़ा रहूंगा। ग्राम प्रधानों की जो समस्याएं हैं उनका समाधान सब मिलकर करेंगे। इस अवसर पर किसन बुटोला, अक्षय नेगी, रिंकी चौधरी, बबीता देवी, कल्याण सिंह, मुकेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, हेमलता देवी, संतोषी देवी सहित तमाम ग्राम प्रधान मौजूद थे।

