राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली में समर कैंप का चतुर्थ दिवस ज्ञानवर्धक रहा

Blog
 Image

Chamoli 

राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली में समर कैंप का चतुर्थ दिवस ज्ञानवर्धक रहा


समर कैंप राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली में समर कैंप का चतुर्थ दिवस ज्ञानवर्धक एवं आनन्ददायक रहा।


         विकासखंड कर्णप्रयाग के रानीगढ़ पट्टी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बरतोली में समर कैंप के चतुर्थ दिवस पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, विशेषकर उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर गुलगुले (पहाड़ी रसगुल्ले) तैयार किये तथा उनका आनंद लिया। बच्चों को पारंपरिक खान-पान और स्थानीय संस्कृति के महत्व से भी अवगत कराया गया।


     कार्यक्रम में  बलवंत बिष्ट,  कुसुम कंडवाल,  ममता पवार,  प्रियंका नेगी,  चंदा लोदियाल,  सुरेंद्र सिंह बिष्ट,  नवीन बिष्ट,  शैलेश बिष्ट एवं  नवीन बिष्ट उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा अन्य शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। जिससे समर कैंप का चतुर्थ दिवस बहुत ही ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक रहा।