ल्वाणी देवाल के पास ईको बैन दुर्घटना में तीन की मौत तीन घायल
सुभाष पिमोली थराली।
शनिवार सुबह लगभग 5.50 बजे
थराली -देवाल- लोहाजग मोटर के ल्वाणी गांव के पास एक ईको बैन अनियंत्रित होकर पांच सो मीटर गहरी खाई में जा गिरी वाहन में सवार एक ही परिवार के तीन लोगो की मौके कर ही मौत हो गई।वही तीन अन्य गभीर घायल हो गए है। घायलो को स्वास्थ्य केंद्र देवाल से प्राथमिक उपचार के बाद एयर एम्बुलेंस से देहरादून भेजा गया ।
मिली जानकारी से शुकवार देर साम देहरादून से बाक गांव के भजन सिंह के पार्थिक शरीर को लेकर को लेकर एंबुलेंस आ रही थी । उसके पिछे से ईको बैन में परिजन आ रहे थे, तभी देवाल- लोहाजग मोटर मार्ग के ल्वाणी गांव के पास यूके 07 डी-2979 ईको बैन अनियंत्रित होकर पांच सो मीटर गहरी खाई में गिर गई। थाना अध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया ईको वेन में वाहन चालक बलवीर सिंह 52 वर्ष पुत्र नारायण सिंह, शान्ति देवी 48 वर्ष वर्ष पत्नी बलवीर सिंह, आशिष बिष्ट 18 वर्ष पुत्र बलवीर सिंह ग्राम बाक देवाल के एक ही परिवार के तीनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। वही दुर्घटना में घायल कविता देवी 32 वर्ष पत्नी खुशाल सिंह, मयंक सिंह 8 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, रोशनी 18 वर्ष पुत्री लक्ष्मण सिंह ग्राम बाक गभीर घायल हो गए है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर कर दिया गया है क्षेत्रीय जनता पुलिस प्रशासन व एनडीआरफ संयुक्त रूप से राहत एव बाचाव कार्य में जुटे रहे ।

