टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Blog
 Image

पीपल कोटी/चमोली 

विश्व पर्यावरण दिवस पर टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में पर्यावरण संरक्षण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण शपथ, वृक्षारोपण अभियान तथा जूट बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

इस अवसर पर परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, सीआईएसएफ कर्मियों, संविदा कर्मियों तथा अन्य हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  अजय वर्मा, अधिशासी निदेशक (वीपीएचईपी) ने सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर हरित आवरण बढ़ाने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिभागियों के बीच जूट के थैलों का वितरण भी किया।

अपने संबोधन में  अजय वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

 जलविद्युत ऊर्जा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रही है तथा परियोजना क्षेत्र में हरित पहल, वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत परियोजना परिसर में विभिन्न उपयुक्त एवं स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे क्षेत्र की हरित संपदा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पारिस्थितिक संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। वहीं जूट बैग वितरण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने एवं प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर  आर.पी. मिश्रा, महाप्रबंधक (डैम),  आर.एस. राणा, महाप्रबंधक (ईएम),  एच.के. त्यागी, अपर महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण),  हिमांशु चक्रवर्ती, अपर महाप्रबंधक (वित्त),  बी.एस. पुंडीर, अपर महाप्रबंधक (योजना एवं सुरक्षा),  संजय ममगाईं, अपर महाप्रबंधक (एचएम/मैकेनिकल),  शरद चन्द्र भट्ट, उप महाप्रबंधक (क्यूसी),  दिनेश असवाल, उप महाप्रबंधक (टीबीएम),  कमल नौटियाल, उप महाप्रबंधक (निगरानी) कृष्ण कुमार, उप महाप्रबंधक (विद्युत एवं संचार),  वी.डी. भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) सहित परियोजना के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 


टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।