गौचर / चमोली
ललिता प्रसाद लखेड़ा
विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पनाई गौचर में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पनाई, गौचर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) देवेंद्र कुमार पनियाल के सौजन्य से किया गया।

इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सभासद अजय किशोर भंडारी, वार्ड नंबर-1 गौचर के सभासद गौरव कपूर, रितेश नेगी, लक्ष्मण सिंह पटवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से पौधारोपण करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

