गौचर / चमोल
ललिता प्रसाद लखेड़ा
आयुष विभाग के सौजन्य से आयोजित योगाभ्यास में ग्रामीण कर रहे प्रतिभाग
आयुष विभाग के सौजन्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर चलियापानी में निशुल्क योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया। जिसमें ग्रामवासियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। योग अनुदेशक अनिल प्रसाद रतूड़ी एवं बबिता देवी द्वारा योगा अभ्यास कराया गया।

फार्मेसी अधिकारी सूरज प्रकाश द्वारा निशुल्क योग शिविर में मौजूद लोगों को स्वस्थ रहने के लिऐ योग जरुरी है, पर जानकारी दी गई। इस योग शिविर में 22 लोगो ने प्रतिभाग किया। चमोला चिकित्सालय द्वारा कनोठ ग्राम में अमिता नेगी द्वारा 10 लोगों को योगाभ्यास कराया गया ।
साथ ही सिलपाटा में योग अनुदेशक रघुबीर लाल एवं पूनम देवी द्वारा एवं लंगासू चिकित्सालय द्वारा क्षेत्र में नित प्रतिदिन क्षेत्र वासियों को हरित योग सत्र कराया जा रहा है । लन्गासु एवं सिलपाटा में 20 प्रतिभागी उपस्थित रहे ।शिविर में कमला देवी , कविता देवी , सावित्री देवी आदि उपस्थित रहे।
विभाग के मीडिया कार्यकारी डॉक्टर हिमांशु डिमरी ने बताया कि नित प्रतिदिन हो रहे योग सत्रों से क्षेत्र में लोगों की योग प्राणायाम के प्रति रुचि दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

