Chamoli
ललिता प्रसाद लखेड़ा
गौरव सैनिक संगठन ने गैस एजेंसियों से उपभोक्ताओं को हो रहे वितरण व्यवस्था की जगह वाहन व्यवस्था की जिलाधिकारी से मांग
रानीगढ़ गौरव सैनिक समिति गौचर ने जिलाधिकारी चमोली को प्रेषित पत्र में कहा है कि साधन संपन्न लोगों द्वारा अपने वाहनों के माध्यम से गैस एजेंसियों से लाये जा रहे सिलेंडरों की वजह से गैस आपूर्ति व्यवस्था में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हो कर साधरण लोग वाहन के द्वारा गैस वितरण व्ववस्था न होने से परेशान हैं। कहा गया है कि नगर क्षेत्र में यहां अधिकांश वृद्ध, दिव्यांग सैनिक, बीर नारियां अपने परिवारजनों के साथ किराये के भवनों में रह रहे हैं, इसके साथ ही शिक्षा का मुख्य केंद्र होने के कारण जिले के विभिन्न गांवों की छात्र छात्राऐं भी किराये के भवनों में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में कुछ साधन संपन्न लोग अपने - अपने वाहनों में गैस डिपो सिमली व नारायणबगड़ से गैस लेकर आ रहे हैं जिस कारण आम जनता को एलपीजी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे गैस किल्लत की समस्या भी इसका कारण बनता जा रहा है।
समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी व सचिव मातवर सिंह कनवासी के लेटर पैड पर प्रेषित ज्ञापन में जिलाधिकारी से आग्रह करते हुऐ कहा गया है कि गैस एजेंसियों से साधन संपन्न उपभोक्ताओं को डायरेक्ट हो रहे रसोई गैस सिलेंडर के वितरण व्यवस्था को बंद करने हेतु सिमली व नारायणबगड़ गैस एजेंसियों को निर्देश दिये जाय। और पूर्व की भांति वाहनों के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गैस वितरण व्यवस्था को नियमित रूप से जारी रखा जाय।

