उत्तराखंड में लिबर्टी का मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम का हुआ लोकार्पण।

Blog
 Image

देहरादून 

आधुनिक भारत के कदमों के लिए बना एक विश्वसनीय ब्रांड है लिबर्टी।” — रामनाथ वर्मा

उत्तराखंड में लिबर्टी का मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम उद्घाटित

भारत की अग्रणी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने आज उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपने प्रतिष्ठित 425वें एक्सक्लूसिव शोरूम — “लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया। यह शोरूम शहर के पॉश क्षेत्र राजपुर रोड, घंटाघर के निकट स्थित है और इसे आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं को स्टाइल, कम्फर्ट एवं गुणवत्ता का उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

कंपनी ने निर्णय लिया है कि देश के प्रमुख महानगरों में ऐसे मेगा शोरूम स्थापित किए जाएंगे, जहाँ लिबर्टी के सभी प्रमुख ब्रांड एवं उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर लिबर्टी ग्रुप के कंट्री सेल्स हेड श्री रामनाथ वर्मा ने कहा,“देहरादून जैसे आधुनिक एवं प्रगतिशील शहर में ‘लिबर्टी मेगा एक्सक्लूसिव शोरूम’ का शुभारंभ हमारे लिए गर्व का विषय है। लिबर्टी की शुरुआत करनाल में ‘पाल बूट हाउस’ नामक एक छोटी सी दुकान से हुई थी। आज कंपनी की उत्पादन इकाइयाँ करनाल, घरौंडा, लिबर्टीपुरम, देहरादून, पांवटा साहिब एवं रुड़की में स्थित हैं, जहाँ अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूतों का निर्माण किया जाता है।”

उन्होंने बताया कि आज भारत में लिबर्टी के 425 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम्स, 225 वितरक तथा 10,000 से अधिक मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स का मजबूत नेटवर्क है।

श्री वर्मा ने कहा,“यह वही लिबर्टी है जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश की पहली स्वदेशी जूती भेंट की थी। आज़ादी के 78वें वर्ष में हमने ‘मेरा जूता हिंदुस्तानी’ अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।”

इस अवसर पर शोरूम संचालक  शलभ गोयल एवं  संदीप वर्मा ने कहा,“देहरादून में महिलाएँ हमेशा कम्फर्ट, स्टाइल और वैल्यू फॉर मनी को प्राथमिकता देती हैं। आज लिबर्टी ऐसा भारतीय ब्रांड है, जो महिलाओं को ये सभी विशेषताएँ एक साथ प्रदान करता है। यही कारण है कि महिलाएँ रोजमर्रा के उपयोग, ऑफिस, समारोह एवं शादी-ब्याह जैसे हर अवसर पर लिबर्टी ब्रांड को प्राथमिकता देती हैं। लिबर्टी एक ही छत के नीचे महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध कराता है।” रामनाथ वर्मा, हेड – रिटेल, ने बताया,“कंपनी देश के विभिन्न शहरों में कई और प्री।