चमोली पुलिस ःः कोहरे के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वाहनों में लगाये गये रिफ्लेक्टर।

Spread the love

कोहरे के कारण होने वाली वाहन दुर्घटनाओं से बचने हेतु यातायात पुलिस द्वारा वाहनों में लगाये गये रिफ्लेक्टर।

चमोली / गोपेश्वर

यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड द्वारा रात्रि के समय सड़क मार्गों पर कोहरे जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण संभावित सड़क दुर्घटनाओं के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जाने हेतु जारी दिशा निर्देशों के क्रम में  पुलिस अधीक्षक, चमोली  यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में।

20/11/2021 को  यातायात निरीक्षक  प्रविण आलोक, यातायात उपनिरीक्षक  दिगम्बर उनियाल एवं यातायात पुलिस के अन्य कर्मियों द्वारा अभियान चलाकर कोतवाली चमोली क्षेत्रान्तर्गत बिरही क्षेत्र में ऐसे वाहनों पर जिन पर रिफ्लेक्टर नहीं थें पर

रिफ्लेक्टर लगाये गये एवं चालानी कार्यवाही की गयी। जनपद चमोली पुलिस का सभी से निवेदन है कृपया सभी वाहन स्वामी अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगवायें जिससें कोहरे के दौरान होने वाली सड़क दुर्घटनायें घटित ना हों।

 


Spread the love
error: Content is protected !!