रामलीला मे भरत-कैकई सम्बाद देखने उमड़ी भीड़
सुभाष पिमोली थराली/ चमोली
नव दुर्गा जागृति एव रामलीला समिति की ओर से थराली के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के छटवे दिन भरत-कैकई सम्बाद का मंचन किया गया। लीला को शुभारंभ रामलीला के मुख्य राम सेवक रमेश चंद्र थपलियाल एव कमल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद में राम के वनवास जाने के बाद नाराज भरत का कैकई के साथ संवाद एव शत्रुघ्न एव मन्थरा संवाद की लीला का मंचन किया गया। वहीं पंडित रामचंद्र देवराड़ी ने सूत्रधार की भूमिका में रामलीला का विस्तृत परिचय दिया। बाद में मंत्री सुमंत द्वारा राम के वन प्रस्थान,एव वियोग में महाराज दशरथ के प्राण त्यागने सहित अन्य लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। इस अवसर पर कथा वाचिका
राधिका जोशी,एसबीआई के मैंनेजर सुनीत बहल, नवीन चंदोला,खीमानंद पंत,उमेश पंत,ग्रीश पंत,प्रधान केदार सिंह गुसाई,गंगा सिंह बिष्ट,महेश उनियाल,अध्यक्ष मीना बिष्ट,डीडी उनियाल आदि उपस्थित रहे। संगीत प्रेम देवराड़ी एव तबले पर उनका साथ महंत रजनिशानंद गिरी जी महाराज ने दिया।