नवसर्जित देवाल तहसील के लिए नियुक्त नायब नाजिर को देवाल में तैनात किए जाने की मांग

Spread the love

चमोली / थराली

 

नवसर्जित देवाल तहसील के लिए नियुक्त नायब नाजिर को देवाल में तैनात किए जाने की देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने जिलाधिकारी से मांग की हैं। ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू ने बताया कि देवाल तहसील की स्वीकृति के बाद सब से पहले सरकार 2019 में एक नायब नाजिर के पद पर एक कार्मिक को तैनात किया गया था। किंतु आज तक भी उनके द्वारा पदभार ग्रहण नही किया गया हैं। बताया कि जिलाधिकारी के स्तर पर देवाल के लिए नियुक्त किए गए नायब नाजिर को व्यवस्था के रूप में थराली तहसील में ही तैनात किया गया हैं।

 

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि अब जब कि यहां पर नायब तहसीलदार को नियुक्त कर दिया गया हैं। बावजूद इसके देवाल तहसील के लिए नियुक्त किए गए नायब नाजिर को आज तक भी देवाल में तैनात नही करवाईं गई हैं। जिसके कारण तहसील का लाभ आम लोगों को नही मिल पा रहा हैं। प्रमुख ने जिलाधिकारी से तत्काल प्रभाव से देवाल तहसील के लिए नियुक्त नायब नाजिर को तैनात किए जाने की मांग की हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!