उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

Spread the love

चमोली / गोपेश्वर

विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची शामिल करने पर जोर दिया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अगले माह नवंबर में होने वाले  पुनरीक्षण कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली का 01 नवंबर को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। जबकि 01 से 30 नवंबर तक दावे, आपत्तियां ली जाएगी। सभी मतदेय स्थलों पर 13 व 14 तथा 27 व 28 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी दावे/आपत्तियों का 20 दिसंबर तक निराकरण किया जाएगा और 05 जनवरी 2022 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से निर्वाचक नामवली का अवलोकन करने की अपील की। कहा कि यदि किसी अर्ह नागरिक का नाम छूट गया हो तो उसका नाम मातदात सूची जोडा जाए। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों एवं 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मतदान सुविधा प्रदान करने के लिए इस बार डाक मतपत्र की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने राजनैतिक दलों को सभी बूथों पर अपने बीएलए की नियुक्ति करते हुए इसकी सूची भी निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की तीनों विधानसभा में इस बार 574 मतदेय स्थल बनाए गए है। विधानसभा बद्रीनाथ में 207 मतदेय स्थलों पर 51872 पुरूष, 48562 महिला तथा 2 अन्य सहित 100436 मतदाता पंजीकृत है। थराली विधानसभा के 193 मतदेय स्थलों पर 51833 पुरूष, 48869 महिला मतदाता सहित 100702 मतदाता पंजीकृत है। कर्णप्रयाग विधनसभा क्षेत्र के 174 मतदेय स्थलों पर 46047 पुरूष तथा 45625 महिला सहित 91672 मतदाता पंजीकृत है।

कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह नेगी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दशोली आनन्द सिंह पंवार, सीपीआई जिला कमेटी सदस्य ज्ञानेन्द्र खन्तवाल सहित सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!