त्यौहारी सीजन के चलते फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर द्वारा व्यपारियों व होटल, ढाबों संचालको को दी गई फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की जानकारी।

Spread the love

त्यौहारी सीजन के चलते फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर द्वारा व्यपारियों व होटल, ढाबों संचालको को दी गई फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की जानकारी।

चमोली गोपेश्वर


आज गोपेश्वर मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में व *क्षेत्राधिकारी चमोली धन सिंह तोमर के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत फायर सर्विस यूनिट गोपेश्वर के प्रभारी हेड कानि0 संदेश सकलानी के द्वारा जनपद चमोली मुख्यालय गोपेश्वर के मुख्य बाजार मन्दिर मार्ग, सुभाष नगर, हल्दापानी अन्य स्थानों पर होटल, ढाबा संचालकों, कपडे की दुकानों, इलेक्ट्रीशियन आदि की दुकानों पर व्यपारियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने व आग लगने पर तत्काल क्या कारवाई करें से सम्बन्धित जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति होने पर व्यपारियों को जिला नियंत्रण कक्ष, 112 व फायर सर्विस के दूरभाष नम्बरों की भी जानकारी दी सके।


Spread the love
error: Content is protected !!