Thursday, December 7, 2023
  • Login
Chamoli News
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Chamoli News
No Result
View All Result
Home अन्य

आर टी ओ की तरफ जा रहे हैं आज तो ये खबर आपके लिए है

Pushkar Singh Negi by Pushkar Singh Negi
November 16, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, चमोली
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/ उत्तराखंड

परिवहन विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी आज यानी मंगलवार से प्रदेशव्यापी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में प्रदेशभर के समस्त आरटीओ एवं एआरटीओ कार्यालयों में कामकाज ठप रहेगा। पिछले तीन माह से पदोन्नति से जुड़े शासनादेश की त्रुटि को दूर करने के लिए कर्मचारी आंदोलनरत हैं। गत सितंबर में भी कर्मचारी दो दिन हड़ताल पर रहे थे।

तब दो दौर की वार्ता के बाद परिवहन सचिव ने कर्मचारियों को मना लिया था, मगर ढाई महीने बाद भी समस्या का समाधान न होने पर कर्मचारियों ने राज्य सरकार से आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दे दी है। उन्होंने बुधवार से सभी चेकपोस्ट पर भी काम ठप करने का एलान किया है।उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर प्रदेश में परिवहन विभाग के कार्मिकों ने गत अगस्त में दो-दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया था। इसके बाद एक और दो सितंबर को कर्मचारी हड़ताल पर रहे।

फिर तीन व चार सितंबर को परिवहन सचिव के साथ हुई दो दौर की वार्ता में शासन ने शासनादेश में हुई त्रुटि शीघ्र दूर करने का भरोसा दिया था, जो अब तक दूर नहीं हुई। इस संबंध में पिछले हफ्ते कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय बैठक में कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया थाप्रांतीय कोषाध्यक्ष दौलत पांडे ने कहा कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि विभाग के नए ढांचे के बारे में 2020 में जारी शासनादेश की त्रुटि दूर हो।

इसकी वजह से बीते सवा साल से मिनिस्टीरियल कैडर की पदोन्नति रुकी हुई है। त्रुटि सुधार के लिए शासन व परिवहन मुख्यालय समेत मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई गई, पर कोई हल नहीं निकला। वर्तमान में कर्मचारी वरिष्ठता के अनुसार सेवानिवृत्त हो रहे हैं, मगर उन्हें पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉

*डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अभी 3 लाख करोड़ रुपये के करार किए जा चुके हैं, जबकि 44 हजार करोड़ रुपये के करारों की ग्राउंडिंग हो चुकी*

*मुख्यमंत्री आवास परिसर में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों के 4000 बल्ब के रोपण कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री धामी*

*सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण मुख्यमंत्री धामी**

ShareTweetSend
Previous Post

उत्तराखंड में आज कोरोना के कितने मामले सामने आये

Next Post

कार्तीक स्वामी मंदिर में 17 नवम्बर बैकुंड चतुर्थदशी के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।

Next Post

कार्तीक स्वामी मंदिर में 17 नवम्बर बैकुंड चतुर्थदशी के अवसर पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा।

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • किसान खेती
  • खेल
  • चमोली
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

पुष्कर सिंह नेगी
संपादक

पता : Kotiyalsain, Gopeshwar, Chamoli, Uttarakhand-246424
दूरभाष : +91-9760918184
ई मेल : editorchamolinews@gmail.com
वेबसाइट: www.chamolinews.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 chamolinews.in

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • चमोली
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 chamolinews.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!