स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों, साइबर अपराधों, महिला हेल्पलाइन, डायल 112 व गौरा शक्ति एप से सम्बन्ध में दी गई जानकारी।

Spread the love

चमोली

स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों, साइबर अपराधों, महिला हेल्पलाइन, डायल 112 व गौरा शक्ति एप से सम्बन्ध में दी गई जानकारी।

 

पुलिस अधीक्षक चमोली  श्वेता चौबे  के निर्देशन में आज दिनांक 21.12.2021 को प्रभारी महिला हेल्पलाइन चमोली उपनिरीक्षक मीता गुसांई द्वारा राजकीय बालिका इन्टर कालेज गोपेश्वर की छात्राओं को महिला सुरक्षा, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गौरा शक्ति ऐप, साइबर अपराध, महिला हेल्पलाइन, डायल 112 के सम्बन्ध में विस्तृत रूप में जानकारी देते हुए बताया गया की-

 

⏩ महिलाएं किस प्रकार अपने विरूद्ध होने वाले अपराधों की शिकायत कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
⏩ गौरा शक्ति ऐप का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है व उक्त ऐप के माध्यम से महिलाएं किस प्रकार शिकायत दर्ज करवा सकती हैं, किस प्रकार महिलाओं से सम्बन्धित विधिक प्राविधानों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती है एवं निकटतम पुलिस स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं।
⏩ लागातार बढ रहे साइबर अपराधों से किस प्रकार खुद का बचाव करें एवं सोशल मीडिया पर महिलाएं किस प्रकार सुरक्षित रह सकती हैं।
⏩ डायल 112 के किस प्रकार कार्य करता हैं एवं इस पर महिलाएं किस प्रकार शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

इस दौरान प्रभारी महिला हेल्पलाइन चमोली उपनिरीक्षक मीता गुसांई, म0का0अनीता व म0का0 पिंकी द्वारा छात्राओं को जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

 


Spread the love
error: Content is protected !!