जानें 26 नवंबर क्यों है खास, क्या कहता है आज का इतिहास

Spread the love

26 नवंबर की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:-
सन1885 में पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
भारत मे श्‍वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का 1921 में जन्‍म में हुआ।
महान् क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने 1932 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन बनाये।
नेशनल कैडेट कोर की 1948 में स्थापना हुई।
देश का सर्वोच्‍च कानून हमारा संविधान 1949 में अंगीकार किया गया।
भारत में 1960 में पहली बार कानपुर एवं लखनऊ के बीच एसटीडी सेवा शुरु हुई।
लिस्बन में 1967 में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
इराक एवं अमेरिका ने 1984 में कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने 1990 में ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा था।
सन 1992 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
मंगल ग्रह पर जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1996 में अंतरिक्ष यान ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ को अंतरिक्ष में भेजा
बीबीसी के 2002 में सर्वेक्षण में विंस्टन चर्चिल महानतम ब्रिटिश नागरिक चुने गये।
इराक में 2006 में हुए बम धमाके में 202 लोगों की जान गई।

भारत के मुंबई नगर में 2008 में हुए आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ। आतंकवादियों ने ताज होटल में घुसकर अनेक अतिथियों को बंधक बना लिया। इसे भारतीय सेना ने तीन दिनों की कार्यवाई के पश्चात् मुक्त करा लिया।
सीरिया में 2012 में हुए हवाई हमले में दस बच्चों की मौत, 15 घायल।


Spread the love
error: Content is protected !!