*धनतेरस पर चमोली,जिले में  दिखाई दी बाजारों में रौनक।  जिलों के बाजारों खरीदारों की भीड़ से गुलजार रही दुकाने।लोगों ने जमकर की खरीदारी।*

Spread the love

 

धनतेरस पर चमोली,जिले में  दिखाई दी बाजारों में रौनक।  जिलों के बाजारों खरीदारों की भीड़ से गुलजार रही दुकाने।लोगों ने जमकर की खरीदारी।

चमोली/उत्तराखंड

दीपावली का सामान खरीदने के लिए बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर क्षेत्र में दिनभर खरीदारों की भीड़ के चलते दुकानदारों ने खूब चांदी बटोरी। भीड़-भाड़ को देखते हुए शहर के तमाम जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही।

 

शुक्रवार को गोपेश्वर मंदिर मार्ग में खरीदारी के लिये बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बाजार गुलजार रहे। वहीं जनपद सीमा बैरियरों पर भी पुलिस संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर बनाये हुयी है। दीपावली में भीड़भाड़ व जाम की स्थिति से के निपटने के लिए बाजार व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

 

चमोली  एसपी रेखा यादव ने बताया कि त्योहार के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिये यातायात सहित अन्य व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने दीपावली पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।

 

धनतेरस पर्व पर बाजारों में सुबह से ही भीड भाड देखी गई। स्थानीय व्यापारी पान सिंह बिष्ट ने बताया कि लोगों ने जमकर खरीदारी की ओर गोपेश्वर के मंदिर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर धनतेरस पर बाजार सजे हुए थे।

धनतेरस पर्व लोगों की भीड़ बर्तन, लडियां, पटाके, ज्वैलरी, मोबाइल, दो पहिया वाहन व इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में दिखाई दी गई बडी भीड़। साथ ही लोगों ने एक दूसरे को दी दीपावली की बधाइयां।


Spread the love
error: Content is protected !!