पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी

Spread the love

चंम्पावत

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्याओं को ससमय निस्तारण करें, जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो।

 

जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए, बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री  हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा  रेनू अग्रवाल सहित अन्य  उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!