चट्टान से गिरा युवक, की मौत, छल पूजाई से लौट रहा था घर को।

Spread the love

 

चमोली।

 

छह पुजाई में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा छिनका गांव का विपिन चट्टान से गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने खाई से शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद से छिनका गांव में मातम पसरा हुआ है। चमोली थाने से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को छिनका गांव का 26 वर्षीय विपिन कुमार छल पुजाई में शामिल होने के लिए खैनुरी गांव के गदेरे में गया था। उसके साथ गांव के अन्य लोग भी थे।

पूजाई संपन्न होने के बाद वे रात को घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे भीमछीड़ा तोक के पास चट्टानी भाग में पांव फिसलने से विपिन खाई में जा गिरा। रात को ग्रामीणों ने उसकी ढूंढखोज भी की। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी ढूंढखोज की, तो उसका कोई पता नहीं चल पाया। रविवार को पुलिस ने सुबह फिर से घटना स्थल पर सर्च अभियान चलाया तो खाई से विपिन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।


Spread the love
error: Content is protected !!