केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद अखाड़ा पहुंचने पर संतो ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया

Spread the love

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी से लिया आशीर्वाद

अखाड़ा पहुंचने पर संतो ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया

हरिद्वार।

पंचायती अखाड़ा  निरंजनी में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। अखाड़ा में पहुंचने पर संतों ने फूल मालाएं पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर आशीर्वाद प्रदान किया।

भारत सरकार के संसदीय कार्य एवं कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने  महंत रविंद्रपुरी महाराज से पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में पहुंचकर भेंट की। उन्होंने अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष बनने पर श्रीमहंत को बधाई दी और उनसे आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि संतों का जीवन जनसेवा को समर्पित होता है। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहते हैं। कोरोना काल में जिस तरह से उन्होंने जनता की सेवा की वह अनुकरणीय है। उन्होंने समय-समय पर जनता की सेवा के साथ ही सरकार का भी पूरा सहयोग किया है। संतों के आशीर्वाद से देश में एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार राज में देश और प्रदेश विकसित हुआ है। संतों के आशीर्वाद से भाजपा सरकार को फिर से सफलता मिलेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!