चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप लोग परेशान।

Spread the love

चार दिन से पानी की आपूर्ति ठप लोग परेशान

जोशीमठ/ चमोली

जोशीमठ नगर मे विगत चार दिनों से पानी की आपूर्ति नही हो पा रही है। जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जोशीमठ के गांधीनगर, टीसीपी बाजार, पेट्रोल पंप मे चार दिनों से पानी की आपूर्ति नही हो रही है। जिससे लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर लाया रहे है। जिससे लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय जगदीश, भुवन, आनंद का कहना है कि चार दिनों से उनके यहाँ पानी नही आ रहा है। जिससे उन्हें दूर से पानी ढो कर लाना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों को भी इस संबंध मे शिकायत की लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति नही हो पाई है। वही इस संबंध मे जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता से दूरभाष पर सम्पर्क किया तो उन्होंने फोन नही उठाया।

 

चार दिनों से पानी नही आने के सूचना मिली थी। जिसके पास जल संस्थान के अधिशाषी अभियन्ता को इस संबंध मे बता दिया गया है।
कुमकुम जोशी
उपजिलाधिकारी जोशीमठ


Spread the love
error: Content is protected !!