Chamoli
नीट परीक्षा 2026: अभ्यर्थियों की सहायता हेतु जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली यूजीसी-नीट परीक्षा के सफल, सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों की सुविधा एवं त्वरित सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
परीक्षा के दिन यदि किसी अभ्यर्थी को मार्ग अवरोध, ट्रैफिक जाम अथवा अन्य किसी कारणवश परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 9068187120 एवं 7055753124 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी अन्य आपात स्थिति अथवा समस्या के समाधान के लिए भी इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए निर्धारित समय से पूर्व प्रस्थान करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर घबराने के बजाय हेल्पलाइन सुविधा का उपयोग करें। प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को सुरक्षित एवं सुगमता के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो।
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा परीक्षा के दौरान आवश्यक सहायता एवं व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा।

