भाजपा कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में निभाए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका– रघुवीर बिष्ट

Spread the love

भाजपा कार्यकर्ता विजय संकल्प रैली को सफल बनाने में निभाए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका– रघुवीर बिष्ट

 

गोपेश्वर।

 

भारतीय जनता पार्टी बद्रीनाथ विधानसभा की विजय संकल्प यात्रा की तैयारी बैठक जिला मुख्यालय गोपेश्वर मैं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के सभागार मैं संपन्न की हुई।बैठक में विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को यात्रा की तैयारियां हेतु जिम्मेदारियां दी गई जिसमें महिला मोर्चा को स्वागत हेतु एवं युवा मोर्चा को बाइक रैली हेतु जिम्मेदारियां दी गई वही वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को स्वागत एवं रिलीवर जनसभा संबंधी अनेकों जिम्मेदारियां दी गई। तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सुशासन एवं लोकप्रियता से सभी विपक्षी दल घबराए हुए हैं वही उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता भारतीय जनता पार्टी से श्रृंखलाबद्ध जुड़ रही हैं हम सबको प्रयास करना होगा जी गांव-गांव में जाकर विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए जन जन को बताना होगा।

इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार से बदला विधानसभा में अनेकों विकास के कार्य हुए हैं उसको देखते हुए जनता का रुझान विजय संकल्प यात्रा को अपना आशीर्वाद देने के लिए जनता उत्सुक है हम सबको अपना संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना होगा वही बैठक में विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प रैली के महत्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रचार एवं प्रसार करना होगा। इस अवसर पर यह तय हुआ कि गोपेश्वर बस स्टेशन पर होने वाली विशाल जनसभा की तैयारी के लिए महिला मोर्चा युवा मोर्चा भूतपूर्व सैनिकों एवं महिला मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को समान रूप से जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट जिला प्रवाशी शशि दत्त शर्मा जिला सह प्रवाशी, महेंद्र कालटा बद्रीनाथ विधानसभा प्रवासी राकेश ठाकुर विधानसभा प्रभारी रमेश मैखुरी मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, पोखरी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह भंडारी पोखरी नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष तारा दत्त थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी जिला उपाध्यक्ष गजपाल सिंह भरतवाण जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, चंद्रकला संजय कुमार अमित कुमार मंडी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ईश्वर सिंह नेगी बद्री सिंह रावत कला पाठक नंदी राणा शांति राणा एडवोकेट नीलम सिंह नेगी जिला सोशल मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी पुष्कर सिंह राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!