नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं के साथ भाव-भीनी विदाई दी गयी। यशवंत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक चमोली

Spread the love

चमोली / गोपेश्वर

आज दिनांक 18.12.2021 को  यशंवत सिंह चौहान पुलिस अधीक्षक चमोली  के जनपद चमोली से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल स्थानान्तरण होने पर समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी/पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय व अन्य ईकाई के अधिकारी/कर्मगणों द्वारा महोदय को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाओं के साथ भाव-भीनी विदाई दी गयी।

 

पुलिस अधीक्षक चमोली  यशवंत सिंह चौहान ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मगणो द्वारा कोरोना काल, रैणी आपदा व विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यनिष्ठता के साथ किये गए कार्यों की सराहना की। इसके साथ महोदय द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मगणों द्वारा आदेश निर्देशों का पालन कर टीम वर्क के साथ अच्छा कार्य करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान, यातायात व्यवस्था, जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ UPWWA के अर्न्तगत पुलिस परिवार के बच्चों एवं महिलाओं द्वारा भी प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किये जाने एवं स्वरोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार को अपनाने के सराहनीय प्रयास की प्रसंशा की।

पुलिस अधीक्षक चमोोली द्वारा जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकार बन्धुओं/ सभी सम्भ्रान्त नागरिकों, सीनियर सिटिजनों के साथ-साथ चमोली की समस्त जनता द्वारा जनजागरूता अभियान को सफल बनाने एवं जनता के हित में पुलिस को किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली  धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक  रविकान्त सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना ईकाई  सूर्य प्रकाश शाह, प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर  राजेन्द्र सिंह रौतेला, निरीक्षक यातायात  प्रवीण आलोक समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी सहित पुलिस अधि0/कर्मगण मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!