CHAMOLI
ललिता प्रसाद लखेड़ा
आईटीबीपी आठवीं वाहिनी देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही केदारनाथ धाम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है- सेनानी मनोहर सिंह रावत
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देश की सीमाओं की सुरक्षा और देश की शांति व्यवस्था के लिये ना सिर्फ सीमा पर मुस्तैद रहते हैं बल्कि किसी भी आपदा व संकट के समय में भी बचाव कार्यों के लिए सदैब तत्पर रहते हैं। और वर्तमान में केदारनाथ धाम में सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बखूबी निभा रही हैं। यह बात 8 वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर में नव नियुक्त सेनानी मनोहर सिंह रावत ने वाहिनी परिसर में पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा गृह मंत्रालय भारत सरकार और बल के निर्देशानुसार जो भी कार्य सौपै जाते हैं उनका निर्वहन बखूबी से किया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सीमा क्षेत्र के लोगों के लिए चलाऐ जा रही योजनाओं में आईटीबीपी पूर्ण रूप उनके जीवन स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। तथा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाती आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महानिरीक्षक उतरी सीमांत आईपीएस मनु महाराज व उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय देहरादून शैलेश जोशी के नेतृत्व में 8 वीं वाहिनी केदारनाथ धाम में सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जबावदारियों का सही से निर्वहन कर रही है। वर्तमान में केदारनाथ में डिप्टी कमांडेंट मनोज शाह, जे. के . बेहरा, चीप पशु चिकित्साधिकारी डा. पंकज गौतम के अलावा इंजीनियर सतीश कुमार आदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं।

