रेलवे लाइन सुरंग के  श्रमिकों ने निर्माणधीन भट्टनगर रेलवे स्टेशन पर मई दिवस धूमधाम से मनाया

Blog
 Image

चमोली 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
रेलवे लाइन सुरंग के  श्रमिकों ने निर्माणधीन भट्टनगर रेलवे स्टेशन पर मई दिवस धूमधाम से मनाया


     गौचर के समीप रेलवे स्टेशन भट्टनगर में रेलवे लाइन सुरंग के निर्माणाधीन कार्य में कार्यरत श्रमिकों ने मई दिवस को धूमधाम से मनाया। 


    मई दिवस के अवसर पर यहां डीबीएल और मेघा रेलवे निर्माण कम्पनीयों में कार्यरत सभी श्रमिक ने एकत्रित होकर कार्यस्थल पर जमकर श्रमिक दिवस को धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम में श्रमिक नेताओं ने शोषण और अन्याय के खिलाफ  अपनी आवाज बुलंद करते हुऐ कहा कि सभी श्रमिकों को एकजुट होकर अन्याय के प्रति सजग रहते हुऐ अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
     इस अवसर पर रेलवे श्रमिक संगठन एवं सीटू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, जिला मंत्री जितेंद्र मल्ल, कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी, मिलन भंडारी, जयवीर नेगी, मोहन रावत आदि मौजूद रहे।