बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्धनाग मंदिर के कपाट छह माह के लिए खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने  किये दर्शन।

Blog
 Image

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बौद्धनाग मंदिर के कपाट छह माह के लिए खुले, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने  किये दर्शन।


सुभाष पिमोली थराली।


बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कुनी -पार्था स्थित बौद्धनाग मंदिर के कपाट विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ आगामी छह माह के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र सिंह मेहरा एवं पंकज मिश्रा -ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर के कपाट कार्तिक पूर्णिमा के दिन शीतकाल हेतु बंद किए जाएंगे।
कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर कुनि पार्था के व्यवसायी आनंद पिमोली, संजय पिमोली एवं योगेश पिमोली द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की पुण्यस्मृति में भक्तजनों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा युवा मंगल दल कुनी -पार्था का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में गोपाल सिंह पिमोली पूर्व पोस्टमास्टर, दलवीर सिंह पिमोली, रतन सिंह पिमोली, यशपाल पिमोली, मनोहर पिमोली, चंद्र सिंह पिमोली, गजे सिंह पिमोली, दलीप सिंह पिमोली, जयवीर सिंह पिमोली, आनंद सिंह पिमोली एवं मोहन बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक आस्था एवं उत्साह का माहौल बना रहा। वही लाटू धाम वाण,ग्राम पंचायत  तलवाड़ी के गुडम स्टेट तथा फ्री सेम्पल स्टेट मे स्थित लाटू मंदिर के कपाट मे विधि विधान एवं पूजार्चना के बाद खोल दिए गए हैं गुडेम स्टेट में पंडित गिरीश चंद्र जोशी ने पूजा अर्चना कर मंदिर के कपाट खोले इस मौके पर गोपाल सिंह फरस्वाण,इंद्र सिंह फरस्वाण,अवतार सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट,हरपाल सिंह रावत, हरेंद्र सिंह बिष्ट, खिलाफ सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।