रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट तलवाड़ी का वार्षिक उत्सव ।

Blog
 Image

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट तलवाड़ी का वार्षिक उत्सव ।

सुभाष पिमोली थराली।

विकास खंड के क्षेत्र अंतर्गत संचालित  राजकीय प्राथमिक  विद्यालय  गुड़म स्टेट तलवाड़ी का वार्षिकोत्सव उत्सव एवम बाल सेमिनार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित एवं जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत और नाटक का मंचन किया. वहीं, प्रवीण पुरोहित ने अपने संबोधन में कहा  कि ऐसे कार्यक्रमो से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है. नयी ऊंचाइयों को कैसे छूना है. यह सीखने का मौका मिलता है. उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया वहीं जिला पंचायत सदस्य कला देवी ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ कला व खेल में भी रुचि रखनी चाहिये,बाल सेमिनार में बच्चों द्वारा विज्ञान एवं पर्यावरण पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति की आवाज के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति के प्रति अपनी संवेदनशीलता को प्रस्तुत किया इसके साथ ही आकर्षक  कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, इस अवसर पर क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, कर्मचारी एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम दानू पुंडीर द्वारा विद्यालय की वर्ष भर की प्रगति आख्या प्रस्तुत की इस मौके पर विशेष अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के प्रधानाचार्य नंदा वल्लभ देवराड़ी, पूर्व प्रधानाचार्य भजन सिंह गडिया, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान,ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण,पूर्व प्रधानाचार्य हर्ष सिंह सेजवाल,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र फरस्वाण,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत गिरी, प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष मोहन देवराड़ी, माया आर्य, धीरेंद्र भंडारी, चंद्र मोहन फरस्वाण,एसएमसी अध्यक्ष  शशि रावत इंद्र सिंह फरस्वाण,अवतार सिंह सेजवाल, संगीता बिष्ट, सहित कई लोग मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन भारत कोठियाल द्वारा किया गया।