गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
मोटर यातायात सहकारी समिति कर्णप्रयाग की प्रवंध समिति का चुनाव हुआ निर्विरोध संपन्न
चमोली जिला मोटर यातायात सहकारी समिति कर्णप्रयाग की प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों का चुनाव निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुआ।

सहकारी समितियों के निर्वाचन के अंतर्गत चमोली जिला मोटर यातायात सहकारी समिति कर्णप्रयाग की प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर कर्णप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह सगोई एवं उपाध्यक्ष पद कर्णप्रयाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष गैरोला निर्विरोध निर्वाचित हो गये है। इसके अलावा संस्थाओं के लिऐ भुवन नौटियाल, कमला देवी, प्रेमलता, प्रतिनिधि निर्वाचित हुऐ हैं। इससे पूर्व प्रबंध समिति में संचालक पद पर कमला देवी, सविता सेमवाल, शांति गुसाईं, कुशल सिंह बिष्ट, सुभाष चंद्र गैरोला, यशवंत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह सगोई, निर्वाचित हुऐ थे।
निर्वाचन अधिकारी, विजय प्रसाद पुरोहित, खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश मैखुरी, सहायक खंड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग की देख रेख में सभी चुनाव निर्विरोध घोषित किये गये।
निर्वाचन के बाद समिति के सभागार में श्री इंद्र सिंह गुसाईं, समिति के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसका संचालन प्रभारी सचिव कुंदन सिंह कंडवाल ने किया।
निर्वाचन के पश्चात् अपने सम्बोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई एवं उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र गैरोला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा की वे शासन एवं समिति के सदस्यों के सहयोग से समिति के उत्थान के लिए पूरी शक्ति से काम करेंगे।
इस अवसर पर समिति के नवनिर्वाचित संचालक श्रीमती कमला देवी, शांति गुसाईं, कुशल सिंह बिष्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री भुवन नौटियाल, डी सी डी एफ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश जोशी जी, भाजपा नेता आलम सिंह पंवार, रहीम सिद्धकी, सुरेन्द्र सिंह कुंवर, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, मोहन लाल,आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूरे संचालक मंडल का माल्यार्पण एवं मिष्ठान के साथ स्वागत किया गया।

