अलकनंदा अपने उदगम स्थल से ही हुई मैली

Spread the love

अलकनंदा अपने उदगम स्थल से ही हुई मैली

जोशीमठ/ चमोली

भू बैकुंठ धाम श्री बदरीनाथ में चल रहे प्रथम चरण मास्टर प्लान निर्माण कार्यों के चलते इन दिनों भगवान बदरी विशाल के कमल चरणों को स्पर्श करते हुए बहने वाली पतित पावनी जीवन दाइनी विष्णु पदा मां अलकनन्दा का प्राकृतिक रंग बदला नजर आ रहा है, बदरी पुरी में हो रहे पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट मास्टर प्लान निर्माण कार्यों के तहत अलकनन्दा नदी के दोनों छोरों पर पुल ओर अप्रोच सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसके चलते नदी में मलवा जाने से अलकनन्दा का जल दूषित होकर मटमैला हो गया है,ब्रह्मा कपाल ,गांधी घाट से आगे तप्त कुण्ड छेत्र तक गंगा में स्नान करना,आचमन करना, गंगाजल भरना भी तीर्थ यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।, हालांकि प्रथम प्रयाग विष्णु प्रयाग संगम तट पर स्थति सामान्य है ओर यहां दोनों नदियां अपने प्राकृतिक स्वरूप और रंग के साथ निर्झर वेग से बह रही है। अन्य स्थानों पर अलकनन्दा का जल उजला दिखाई दे रहा है।, जिसके चलते श्रद्धालु ऐसे स्थानों से ही यात्री गंगाजल भर रहे है। जानकारों की माने तो अभी नदी किनारे चल रहे मास्टर प्लान कार्यों के चलते कुछ दिन और यह स्थिति बनी रहेगी।


Spread the love
error: Content is protected !!