अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त थराली पुलिस की गिरफ्त में।

Spread the love

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त थराली पुलिस की गिरफ्त में।

 

चमोली

 

पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली  श्वेता चौबे के द्वारा जनपद स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम ऍव इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक चमोली एंव क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के निर्देशन में नशे में लिप्त लोगों की सुरागरसी पतारसी करते हुये।

आज दौराने चैंकिंग अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी थराली थाना थराली जिला चमोली को 12 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब मैकडोल व 24 हाफ बैगपाइपर व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना हाजा पर एफआईआर संख्या 22/2021धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।


Spread the love
error: Content is protected !!