राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह ने आज पंतनगर में

Spread the love

उधमसिंह नगर / उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह ने आज पंतनगर स्थित तराई भवन अतिथि गृह में जिलाधिकारी, एसएसपी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से जनपद उधमसिंह नगर में संचालित विकास योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर देश और दुनिया को कृषि व बीज क्रांति का संदेश देगा। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए। राजभवन जल्द ही इस क्षेत्र में पहल करेगा।

राज्य की थारू तथा बोक्सा जनजाति के लोगों को मशरूम उत्पादन, पोल्ट्री, जैविक कृषि जैसे कार्यों से जोड़ा जाना चाहिए। राज्यपाल ने अधिकारियों से उधमसिंह नगर जिले की चुनौतियों पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि उधमसिंह नगर सीमांत जिला है। पुलिस और प्रशासन को आने वाली चुनौतियों के लिए क्षमता का विकास करना होगा।

पुलिस विभाग को अपराधों की बदलती हुई प्रवृत्तियों तथा पैटर्न को समझना होगा ।


Spread the love
error: Content is protected !!