जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है।

Spread the love

चमोली/ गोपेश्वर

तहसील चमोली के अन्तर्गत चमोली बाजार से करीब 500 मीटर आगे अपर चमोली रोड के समीप 17 अक्टूबर को अपराहन 3ः30 बजे वाहन संख्या डीएल-5 सीएस 7007(फॉरचूनर) दुघर्टनाग्रस्त हो गयी था। वाहन में चालक सहित 6 व्यक्ति सवार थे। जिन्हें पुलिस व प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर 108 की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 3 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया तथा तीन घायलों उपचार चल रहा है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना के आदेशों के अनुपालन में इस वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जॉच उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली द्वारा की जा रही है।

जॉच अधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट चमोली ने बताया कि उक्त दुर्घटना के संबध में कोई भी व्यक्ति कोई भी साक्ष्य या जानकारी देना चाहता होे तो वह व्यक्ति 7 दिनों के अन्तर्गत सूचना लिखित एवं मौखिक रूप में उनके कार्यालय/न्यायालय चमोली को दे सकता है।
                                             


Spread the love
error: Content is protected !!