*लोल्टी में कृषि महोत्सव ‘रबी’ का हुआ आगज*

Spread the love

*लोल्टी में कृषि महोत्सव ‘रबी’ का हुआ आगज

चमोली
कृषि महोत्सव रबी के अंतर्गत किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने हेतु गुरूवार को न्याय पंचायत लोल्टी के पंचायत भवन में कृषि महोत्सव की शुरुआत हुई,जिसकी अध्यक्षता थराली की प्रमुख कविता नेगी ने की। प्रमुख कविता नेगी ने किसानों को कृषि महोत्सव में प्रतिभाग करने की अपील की।कहा कि इन महोत्सव में किसानो को उन्नत बीज, खाद, कृषि यंत्र एवं नई तकनीकि की जानकारी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने विभाग एवं किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि किसान हर प्रकार की खेती करने में सक्षम है परन्तु जानकारी के अभाव में उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी से वंचित है। उन्होंने विकास खंड के सभी प्रगतिशील किसानों से भी अपील की है कि वे न्याय पंचायतों में आयोजित किसान गोष्ठियों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और कृषि महोत्सव के दौरान दी जा रही जानकारी का लाभ उठाए।


Spread the love
error: Content is protected !!