सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे तीर्थ पुरोहित

Spread the love

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे तीर्थ पुरोहित

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे तीर्थ पुरोहित
कहा बोर्ड पर जल्द फैसला ले सरकार
देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नही निकला। जिससे नाराज तीर्थ पुरोहितो ने आज गुप्तकाशी बाजार मे सरकार के किया जुलूस निकाला और जोरदार नारेबाजी की। दरअसल केदारनाथ धाम मे हकहकूक का लम्बे समय से अधिकार रहा है, वर्षो से यात्रा का संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी निभाते आये है, लेकिन अब सरकार द्वारा सभी व्यवस्थाएँ चलाई जा रही है, और इसे लिए अलग से देवस्थाम बोर्ड त्यार किया है। जिसको लेकर तीर्थ पुरोहित विरोध मे है।

 

आज इसी को लेकर जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी के नेतृत्व् मे पुरोहितो ने गुप्तकाशी बाजार ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा की सनातन धर्म की पौराणिक परम्पराओ के साथ खिलवाड किया जाना सरासर गलत है और सरकार की इस मनमानी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। कहा की लगातार बोर्ड का विरोध कर रहे है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार चुपचाप बैठी है। कहा कि पुरोहितों के अधिकारों को छीनने का सरकार का कोई हक नहीं है।


Spread the love
error: Content is protected !!