चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर का छठवां वार्षिकोत्सव
नगरपालिका क्षेत्र गौचर में संचालित शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर का छठवां वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य जाख वार्ड रेखा बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलन के किया। स्कूली छात्र - छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य, गीत और नाटक की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी तथा विद्यालय के प्रवंधक बलवीर सिंह नेगी द्वारा विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कर्णप्रयाग दीपिका मैखुरी ने विद्यालय को 02 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुऐ छात्र / छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है। नयी ऊंचाईयों को कैसे छूना है यह सीखने का मौका मिलता है। वहीं जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट ने विद्यालय में निरन्तर छात्र - छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुऐ बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियां (चियर) खरीदने हेतु एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई तथा बच्चों की प्रतिभा को खूब सराहा गया।
शिक्षक प्रवेन्द्र मल्ल व योगेन्द्र नेगी के संयुक्त संचालन में हुऐ इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, गौचर रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य झिरकोटी शैलेंद्र नेगी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी बिष्ट, पालिका पार्षद चैतन्य बिष्ट, पूनम रावत, विहिप के कर्णप्रयाग जिला कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खंडूड़ी, भगवती रावत, झिरकोठी ग्राम प्रधान राजे सिंह चौहान, अर्जुन आवार्डी सुरेन्द्र सिंह कनवासी, अभिभावक संघ अध्यक्ष लक्ष्मण पटवाल, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य प्रदीप चौहान, सरोजनी भंडारी, जयन्ती बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, विद्यालय के प्रवंधक बलवीर सिंह नेगी के अलावा शिक्षक प्रवेन्द्र मल्ल, दीपक बिष्ट, देवेन्द्र भंडारी, शिक्षिका किरन मुस्कान, अंशिका असवाल, विमला, चन्द्रकला, संतोषी एवं अभिभावक, छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

